कुशवाहा समाज ने मनायी आंबेडकर जयंती

मधुपुर के भेड़वा स्थित निजी आवास में कार्यक्रम आयोजित

मधुपुर. शहर के भेड़वा स्थित निजी आवासीय परिसर में मंगलवार को कुशवाहा समाज के लोगो ने डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी. समाज के अनुमंडलीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव वर्मा ने कहा कि बाबा साहेब समाज सुधाकर व संविधान निर्माता थे. उन्होंने समाज के निचले, वंचित व दबे कुचले समूह के अपमान, भेद्भाव, अलगाव के खिलाफ संघर्ष किया. शोषण, उन्होंने जाति व्यवस्था के खिलाफ लड़ायी लड़ी. वो देश के धरोहरों में से एक है. मौके पर उपस्थित लोगों में महेंद्र वर्मा, दिलीप वर्मा, राहुल वर्मा, अशोक यादव, जितेंद्र यादव, सैयद शाहिद हुसैन, बलराम वर्मा, संतोष दास, संजय नापित, गुड्डू मुसहर, उपेंद्र वर्मा, श्याम सुंदर वर्मा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >