प्रभात फेरी निकालकर दिया मलेरिया उन्मूलन का संदेश

विश्व मलेरिया दिवस के उपलक्ष्य में जनजागरुकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित

मधुपुर. अनुमंडलीय अस्पताल के स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से रविवार को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर कस्तूरबा गांधी प्लस टू बालिका विद्यालय सहित विभिन्न गांवों में प्रभात फेरी निकाल कर जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. इस दौरान मलेरिया जांच, मलेरिया बीमारी से बचाव व उपचार के बारे में जानकारी दी गयी. इसके अलावा लोगों को मलेरिया का लक्षण के बारे में भी बताया गया. बताया गया कि मलेरिया के लक्षण होने पर तुरंत सहिया दीदी या नजदीकी अस्पताल में जांच करायें, जिससे समय पर इलाज किया जा सके. स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि डब्लूएचओ द्वारा 2008 से लगातार मलेरिया को नियंत्रित करने, मलेरिया के उन्मूलन के वैश्विक प्रयास के बारे में समाज के लोगों को जागरूकता बढ़ाने के साथ लोगों को मलेरिया से सुरक्षा व बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है. बताया कि सप्ताह में एक दिन ड्राई डे के रूप में मनाते हुए फूलदानी, कूलर आदि का पानी को साफ करना चाहिए. मौके पर एमटीएस तपन कुमार, एमपीडब्ल्यू मो तनवीर आलम, संजीव कुमार, वार्डन अर्पणा राणा, शिक्षिका स्नेहा कुमारी, सरोज कुमार सिन्हा, दिनेश कुमार दास आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : विश्व मलेरिया दिवस के उपलक्ष्य में जनजागरुकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >