पालोजोरी के भोंराडीह में मिला अजगर, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

वन विभाग की टीम अजगर को पकड़कर ले गई अपने साथ

पालोजोरी. प्रखंड क्षेत्र के आसपास के इलाके में इनदिनों अजगर सांप निकल रहा है. शनिवार को भुरकुंडी पंचायत के भोंराडीह गांव के जंगल झाड़ी के पास लोगों ने एक अजगर को देखा गया. इसके बाद गांव व आसपास के क्षेत्र में इसकी सूचना मिलते ही वहां सैकड़ों की संख्या में लोगों का जुटान हो गया. इसके बाद इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गयी. सूचना मिलते ही दुमका वन विभाग की टीम अजगर का रेस्क्यू कर अपने साथ ले गयी. इससे पूर्व भी प्रखंड के कड़रसाल गांव के पास कुछ दिनों पूर्व एक अजगर का बच्चा मिला था, जिसे लोगों ने पकड़ कर फुलजोरी के पहाड़ में छोड़ दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Uday kant singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >