मधुपुर. थाना के पथलचपटी स्थित कॉलेज रोड पर बाइक सवार उचक्कों ने 30 वर्षीय अंजली देवी के गले से सोने की कानबाली छीनकर फरार हो गए. घटना के बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. कॉलेज रोड निवासी अंजली देवी ने पुलिस को बताया कि शाम करीब सवा चार बजे वे अपने पति और बच्चे के साथ बाइक से बाजार कर घर लौट रही थीं. इसी दौरान पुराना ग्लास फैक्ट्री गली मोड़ के पास स्थित टीवीएस शोरूम के सामने पहुंचने पर सामने से आ रहे एक बाइक सवार युवक ने अचानक उनकी चलती बाइक के पास आकर उनके कान से सोने की बाली छीन ली और फरार हो गया. घटना के बाद शोर मचाने पर पति ने आरोपी का बाइक से पंच मंदिर रोड तक पीछा किया, लेकिन वह तेज रफ्तार से भाग निकलने में सफल रहा. पीड़िता के अनुसार छीनी गई बाली की कीमत लगभग दस हजार रुपये है. वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
झपट्टा मारकर महिला के कान से सोने की बाली छीनी, आरोपी फरार
मधुपुर कॉलेज रोड पर बाइक सवार उचक्कों ने वारदात को दिया अंजाम
