पुलिस ने अवैध बालू लोड ट्रैक्टर किया जब्त

चितरा के फौजदारबांक गांव के पास गश्ती के क्रम में की कार्रवाई

चितरा. थाना क्षेत्र में अवैध बालू के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक ट्रैक्टर जब्त किया है. वहीं, कार्रवाई फौजदारबांक गांव के समीप गश्ती के दौरान की गयी. दरअसल, गश्त के दौरान थाना प्रभारी विपिन कुमार की नजर बालू लदे एक ट्रैक्टर पर पड़ी, जिसकी गतिविधि संदिग्ध लगी. शक होने पर पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की. जांच के दौरान चालक से बालू परिवहन से संबंधित कागजात और चालान मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाना लाया. मामले में आगे की कार्रवाई के लिए अंचलाधिकारी सारठ को सूचना भेजी गयी है. थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन पर लगातार नजर रखी जा रही है. उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR RANA

SANJAY KUMAR RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >