मधुपुर. शहर के भेड़वा नावाडीह में शनिवार को कुशवाहा महासंघ के तत्वावधान में समाज सुधारक ज्योतिबा राव फुले की 199वां जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रम्हदेव वर्मा ने किया. उपस्थित लोगो ने ज्योतिबा फुले की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि समाज में फैले कुरीतियों को दूर करते हुए लोगों में शिक्षा का अलख ज्योतिबा फुले ने जगाया. इसके लिए उन्होंने जगह विद्यालय की स्थापना की, जिससे समाज के दबे कुचले लोगों को शिक्षा मिल सके. उन्हें समाज में आगे लाकर सम्मान देने का काम किया. मौके पर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष त्रिवेणी वर्मा, उमेंद्र वर्मा, प्रदीप वर्मा, रामदेव वर्मा, प्रमोद वर्मा, नरेश वर्मा, राधेश्याम वर्मा, राजेंद्र महरा, केशव कुमार, रतनलाल वर्मा, चंदन दास, उपेंद्र दास, विष्णु वर्मा, उपेंद्र वर्मा, अनिल वर्मा, नंदकिशोर वर्मा, रंजीत वर्मा आदि मौजूद थे.
समारोहपूर्वक समाज सुधारक ज्योतिबा राव फुले की जयंती मनी
मधुपुर के भेड़वा नावाडीह में समाज सुधारक की जयंती मनी
