अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल

सारवां-देवघर मुख्य पथ पर बिशनपुर के पास बाइक क्षतिग्रस्त

सारवां. थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर रविवार को सड़क दुर्घटना में तीन गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं, पहला हादसा सारवां-देवघर मुख्य पथ पर बिशनपुर के पास मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने से चारघरा निवासी मनोज कुमार यादव (50), चूड़ी देवी (78) घायल हो गयी. जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सीएचसी, सारवां भिजवाया. जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जबकि दूसरी घटना में सारवां पुलिस ने घायल बलराम दास (25) बंपास टाउन(देवघर) निवासी को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया. जहां उसकी प्राथमिक चिकित्सा कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lilanand jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >