Deoghar news : डायट में 200 शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू, अब तक 3600 शिक्षक हुए लाभान्वित

जसीडीह डायट में 200 शिक्षकों के नये बैच का प्रशिक्षण शुरू हो गया है. प्रशिक्षण में देवघर जिले के सभी प्रखंडों से आये शिक्षक शामिल हुए हैं.

देवघर. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनइपी) के तहत शिक्षकों को 21वीं सदी की शैक्षिक चुनौतियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से आज डायट जसीडीह में 200 शिक्षकों के नये बैच का प्रशिक्षण शुरू हुआ. प्रशिक्षण देवघर जिले के सभी प्रखंडों से आये शिक्षकों के लिए आयोजित है. अब तक डायट जसीडीह के माध्यम से कुल 3600 शिक्षक इस प्रशिक्षण से लाभान्वित हो चुके हैं. डायट के संकाय सदस्य मुकेश सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण 50 घंटे के मिश्रित मोड में संचालित किया जा रहा है, जिसमें से 24 घंटे का प्रशिक्षण ऑनलाइन माध्यम से पहले ही पूरा हो चुका है. शेष 26 घंटों में से एक दिन का प्रशिक्षण डायट जसीडीह में और दो दिन का प्रशिक्षण जेसीईआरटी, रांची में आयोजित किया जा रहा है. प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को डिजिटल प्लेटफॉर्म की जानकारी देना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति में हुए परिवर्तनों से अवगत कराना और समावेशी आधारित शिक्षण विधियों से परिचित कराना है. डॉ. इति कुमारी ने शिक्षकों को ब्लूम टैक्सोनॉमी की विस्तृत जानकारी प्रदान की, जिससे वे छात्रों के सीखने के स्तर को बेहतर ढंग से समझ सकें. मौके पर प्रशिक्षक किरण कुमारी, रीना कुमारी, इति कुमारी, अनुभूति, शोभा कुमारी, रंजीत कुमार सिंह, अशोक कुमार व अर्पण राठौर की भूमिका सराहनीय रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >