राष्ट्रीय खेल दिवस पर संत जेवियर्स स्कूल में इंटर हाउस खो-खो प्रतियोगिता

संत जेवियर्स स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुई इंटर हाउस खो-खो प्रतियोगिता. यमुना हाउस (बालिका) और नर्मदा हाउस (बालक) बने विजेता. जानें अन्य विजेताओं के नाम.

यमुना हाउस ने बालिका और नर्मदा हाउस ने बालक वर्ग में जीता खिताब

देवघर : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर संत जेवियर्स हाइस्कूल में इंटर हाउस खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में गंगा, नर्मदा, यमुना एवं चिनाब हाउस के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया.

राष्ट्रीय खेल दिवस पर संत जेवियर्स के छात्रों ने दिखाया विभिन्न प्रतियोगिता में दमखम. | Prabhat Khabar Network

यमुना और नर्मदा हाउस का दबदबा

बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में यमुना हाउस ने खिताब अपने नाम किया, जबकि बालक वर्ग में नर्मदा हाउस विजेता रहा. तीरंदाजी प्रतियोगिता में गंगा हाउस के शिवम प्रथम, चिनाब हाउस के तनिष्क द्वितीय और नर्मदा हाउस की सिद्धि तृतीय रहीं.

राष्ट्रीय खेल दिवस पर संत जेवियर्स के छात्रों ने दिखाया विभिन्न प्रतियोगिता में दमखम. | Prabhat Khabar Network

ट्रॉफी व पदक देकर किया सम्मानित

विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पदक देकर सम्मानित किया गया. इससे पूर्व प्राचार्य डॉ. एके सिंह ने दीप प्रज्वलित कर एवं मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर प्रतियोगिता की शुरुआत की.

राष्ट्रीय खेल दिवस पर संत जेवियर्स के छात्रों ने दिखाया विभिन्न प्रतियोगिता में दमखम. | Prabhat Khabar Network

खेलों से विकसित होती है टीम भावना

प्राचार्य डॉ. एके सिंह ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, एकाग्रता और टीम भावना विकसित करते हैं. सचिव संजीत राय ने कहा कि दृढ़ संकल्प और निरंतर अभ्यास से कठिन परिस्थितियों में भी सफलता हासिल की जा सकती है. मौके पर शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार यादव

राजेंद्र प्रसाद यूनिवर्सिटी, मुंबई से पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन की अर्हता हासिल है. प्रभात खबर से जुड़ कर बीते 21 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम किया है. फिलहाल प्रभात खबर देवघर यूनिट में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हूं. अपराध, शिक्षा, बिजली व खेल के क्षेत्र की लंबे समय से रिपोर्टिंग की है. मगर खेल के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अपना विशेष अनुभव है. इस दौरान कई राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों से रूबरू होकर उनका साक्षात्कार करने का अनुभव रहा है.
इ-मेल पता= ajaykyadav58@gmail.com

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >