Shravani Mela: बाबा ने सब कुछ दिया, इसलिए आते हैं इनके दरबार, देवघर में कांवरियों ने बताई कांवर उठाने की कहानी

Shravani Mela: सावन के महीने में पूरा देवघर बाबा के भक्तों से गुलजार रहता है. क्यों आते हैं लोग यहां, अगर आपके मन में भी है ये सवाल, तो कांवर लेकर आने वालों से सुनिए जवाब.

Shravani Mela: सावन में एक माह तक बाबा नगरी देवघर गेरुआ वस्त्रधारी कांवरियों से गुलजार रहती है. बाबा के भक्त अटूट श्रद्धा के साथ सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर चलते हैं और करीब 100 किलोमीटर की दूरी तय करके पैदल बाबाधाम पहुंचते हैं. सालों से कांवर उठाने वाले श्रद्धालुओं ने बार-बार यहां आने की वजह बताई है.

बाबा धाम आने से मन को मिलती है शांति – जगत कुमार मिश्र

श्रद्धालुओं का कहना है कि बाबा ने सब कुछ दिया है. इसलिए उनके दरबार में बार-बार हाजिरी लगाने आते हैं. रांची के जगत कुमार मिश्र कहते हैं कि सालों से सावन के समय बाबा दरबार में कांवर चढ़ाने आ रहा हूं. यहां आने से जो मन को शांति मिलती है, उसके बारे में बयां नहीं कर सकता. जब तक शरीर में जान है, तब तक आता रहूंगा. घर में भी बच्चों को बताया है कि घर की समृद्धि के लिए मेरे बाद इस कांवर यात्रा को जारी रखना.

जब तक शरीर में रहेगी जान, तब तक आता रहूंगा – गोविंद

बिहार के फुलवारी शरीफ से कांवर लेकर बाबा धाम पहुंचे गोविंद ने कहा कि मैं तो पहली बार आया हूं. लेकिन जब तक शरीर में जान रहेगी, तब तक आऊंगा. मैंने बाबा से जो भी मांगा, वह मुझे मिला. अब ऐसा लग रहा है कि जीवन में कभी परेशानी नहीं होगी. किसी ने मेरे घर में बताया कि मन में कांवर यात्रा की मन्नत रखकर जल लेकर बाबा दरबार जाएं. यात्रा प्रारंभ होने के साथ असर दिखने लगा.

बाबा की पूजा करके लौटा और सारी परेशानी हो गई दूर – राकेश

जमशेदपुर के राकेश कुमार कहते हैं कि मैं इस दरबार में चार सालों से आ रहा हूं. इसके पहले काफी परेशान रहता था. कोई काम पूरा नहीं होता था. कांवर यात्रा में आ गया. जल भरने के साथ ही बाबा से शांति की कामना की. पूजा करके घर लौटे, दो महीने के अंदर ही सब कुछ बदल गया. सब काम ठीक से चल रहा है. अब घर से कई लोग आने लगे हैं.

बाबा दरबार में आने के बाद दूर हो गई सारी चिंता – अमित कुमार

बिहार के नवादा से कांवर लेकर आने वाले अमित कुमार सिंह ने कहा कि मै पहली बार आया हूं. मेरा कोई ऐसा काम नहीं है, जो पूरा नहीं हुआ. लेकिन, यहां आने के बाद जो चीज मिली, वो अनमोल है. मन हरदम किसी न किसी बात के लिए चिंतित रहता था. अब लग रहा है कि कोई बात ही नहीं है. सब बाबा की कृपा से ही संभव हो पाता है. बाबा की कृपा है कि जल भरकर पैदल रवाना होते ही मन की चिंता दूर हो गई.

Jharkhand Trending Video

Also Read

बाबाधाम में 1.58 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

तीसरी सोमवारी कल, बाबाधाम में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना, प्रशासन ने बढ़ायी व्यवस्था

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >