बढ़ती गर्मी से राहत के लिए गन्ने के जूस व सत्तू की दुकानों पर उमड़ी भीड़

मधुपुर : 42 डिग्री की गर्मी में राहत की घूंट: सत्तू और गन्ने के जूस ने बढ़ायी रौनक

मधुपुर. भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में तपिश से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय खोज रहे हैं. गर्मी से बचने के लिए बड़े पैमाने पर राहगीर गन्ने के जूस व सत्तू व शरबत की दुकानों पर पहुंच रहे हैं. वहीं, मिट्टी के बने घड़े व सुराही की भी जमकर खरीद बिक्री हो रही है. वहीं, गन्ना जूस के भी दर्जनों दुकानें विभिन्न चोक-चौराहों में इन दिनों खुल गये हैं. खास करके भीड़-भाड़ वाले इलाके कोर्ट परिसर के बाहर, बस पड़ाव, थाना मोड, राजबाड़ी रोड, कॉलेज रोड, एसआर डालमिया रोड में सत्तू व जूस की दुकानों पर राहगीरों की काफी भीड़ देखी जा रही है. बताया जाता है कि इन दिनों गन्ने का रस एक गिलास 10- 20 रुपये व शिकंजी का प्रति गिलास 10 से 15 जूस का गिलास बिक्री हो रही है. वहीं, मौसमी व संतरा जूस के गिलास 40 से 50 रुपये में बिक रहे हैं. इसके अलावा नारियल पानी 70 से 80 रुपये तक में बेचा जा रहा है. गर्मी में गन्ने का जूस सस्ता और अच्छा भी होता है. इसीलिए सबसे अधिक इन्ही दुकानों में देखा जा रहा है. इनदिनों तापमान का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है. अप्रैल में ही तापमान 42 डिग्री तक पहुंच चुका है. ऐसे में लोगों के कंठ सूखने लगे है. इन सूखते कंठों को राहत देने के लिए लोग गन्ने के जूस का खूब सहारा ले रहे है. जो ठंडा होने के साथ कई बीमारियों से बचाता है. गन्ने के जूस बेचने के लिए दुकानदार चलती-फिरती जुगाड़ गाड़ी भी शामिल हैं. इन दुकानों पर प्रतिदिन 10-15 क्विंटल गन्नों की खपत हो रही है. फिलहाल शहर के विभिन्न भागो में करीब एक दर्जन गन्ने के जूस की दुकानें खुल गयी है. हाइलार्ट्स : सड़कों पर सजी ठंडक की दुकानों पर बढ़ी रफ्तार गर्मी का कहर, गन्ने के रस का असर: हर गिलास में मिल रही ठंडी राहत गर्मी से बचने के लिए गन्ने के जूस व शीतल पेय का लोग कर रहे सेवन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >