सारवां. थाना क्षेत्र के बंदाजोरी–सोनारायठाढ़ी मुख्य मार्ग पर डकाय जंगल के समीप एक हाइवा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. इस घटना में वाहन चालक बाल-बाल बच गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा (संख्या जेएच 04 ई 9322) सोनारायठाढ़ी की ओर से तेज गति से आ रही थी. इसी दौरान अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे झाड़ियों में पलट गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर लिया. मामले की आगे की जांच की जा रही है.
संतुलन बिगड़ने से हाइवा पलटा, बाल-बाल बचा चालक
सारवां थाना क्षेत्र के डकाय जंगल के पास हुई सड़क दुर्घटना
