एक ही रात में तीन घरों से चोरों ने नकदी व जेवर समेत लाखों के सामान उड़ाये

रविवार रात थाने के सबैजोर गांव में चोरों ने तीन घरों को निशाना बना लाखों की संपत्ति की चोरी कर ली

सारठ बाजार. थाना क्षेत्र के सबैजोर गांव में एक ही रात चोरों ने तीन घरों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. दरअसल, सबैजोर गांव में रविवार रात को अज्ञात चोरों तीन घरों में ताला तोड़ नकदी, जेवर समेत अन्य सामान की चोरी की घटना का अंजाम दिया है. पीड़ित महेंद्र रवानी ने कहा कि परिवार के सभी सदस्य सूर्याहु पर्व का प्रसाद लेने गये थे. वे लोग दूसरे कमरे में सोये थे. सोमवार सुबह उठकर देख की बगल के तीन कमरों का ताला टूटा हुआ है. घर का सारा सामान कमरे में बिखरा पड़ा है. साथ ही रूम में रखा अलमीरा, बक्से और ट्रंक का ताला तोड़ कर 30 हजार नकद और सोना और चांदी के जेवर जिसकी कीमत लगभग एक लाख 50 हजार रुपये, छोटे भाई शेलेंद्र रवानी के घर से 20 हजार रुपये नकद और जेवर व बड़े भाई योगेंद्र रवानी के घर से 10 हजार नकद और अन्य सामान गायब था. वहीं, समाचार लिखे जाने तक पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना थाने को नहीं दी थी. ——- वारदात. सबैजोर गांव में चारों ने बंद घरों का बनाया निशाना रविवार रात थाने के सबैजोर गांव में चोरों ने तीन घरों को निशाना बना लाखों की संपत्ति की चोरी कर ली

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAMAKANT MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >