मधुपुर. शहर के नबी बख्श रोड निवासी पत्रकार महेश मिश्रा (55) सोमवार दोपहर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये. वे बावन बीघा स्थित संवाद पुस्तकालय जाने के लिए अपनी स्कूटी से घर से निकले थे. बताया गया कि स्टेशन रोड स्थित पंपू तालाब के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित अपाचे बाइक सवार ने उनकी स्कूटी को सीधी टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया. दुर्घटना में पत्रकार महेश मिश्रा के पैर की हड्डी फ्रैक्चर हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल नजदीकी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. घटना की जानकारी मिलते ही मुन्ना बर्णवाल, सुदीप भगत, वार्ड पार्षद राशिद खान, समीर आलम, अदनान, वार्ड पार्षद गौरव जायसवाल, बालमुकुंद शर्मा, पंकज, दिनेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की.
मधुपुर : सड़क दुर्घटना में पत्रकार गंभीर रूप से घायल
मधुपुर थाना क्षेत्र के बावन बीघा में हुई सड़क दुर्घटना
