माता-पिता की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं : देवी मीनू

करौं प्रखंड क्षेत्र के नोनियाटांड़ दुबे मंदिर प्रांगण में अनुष्ठान

करौं. प्रखंड क्षेत्र के नोनियाटांड़ दुबे मंदिर प्रांगण चल रहे श्री श्री 1008 सप्तचंडी महायज्ञ में कथावाचिका देवी मीनू लाडली ने कहा कि इस जीवन में माता-पिता व गुरु सेवा से बढ़कर और कोई सेवा नहीं है. आज हमें जरूरत है कि अपने माता-पिता एवं गुरु के चरण में सुबह उठकर शीश झुकाने की. उन्होंने कहा कि आज लोग अपने माता-पिता एवं गुरु को सही ढंग से सम्मान नहीं दे रहे हैं. हमें दीन दुखियों की सेवा व सहायता करने से अच्छे फल की प्राप्ति होती है. लोगों को सच्चे पथ पर चलकर अपने समाज एवं देश की सेवा में अपना बहुमूल्य योगदान देना चाहिए. तभी हम सभी का कल्याण होगा. वहीं, भजन गायक हेमंत दुबे ने गणेश वंदना से माहौल को भक्तिमय बना दिया. मौके पर जिप सदस्य ललन कुमार सिंह, मुखिया गीता देवी, यज्ञ समिति के अध्यक्ष घनश्याम सिंह, प्रकाश राय, भोला राय, उमेश पांडे, बिनोद पांडेय, बिकास पाण्डेय, उत्तम मंडल, मोहन मंडल, मिंटू मिश्रा , प्रकाश रवानी, सुमन राय, सुमन सिंह आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : करौं प्रखंड क्षेत्र के नोनियाटांड़ दुबे मंदिर प्रांगण में अनुष्ठान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >