सारवां: प्राण-प्रतिष्ठा के लिए निकाली गयी कलश यात्रा

सारवां के पन्नाटार गांव में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित

सारवां. प्रखंड क्षेत्र के पन्नाटार गांव में नवनिर्मित बजरंगबली बाली मंदिर और प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को पुरोहित शिबू पांडे, यजमान ललन नापित की देखरेख में बाजे-गाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में शामिल हो पूर्व कृषि मंत्री ने लोगों की हौसला आफजाई की. यात्रा विभिन्न गांवों की परिक्रमा करते हुए स्थानीय नदी पहुंची. जहां विधि-विधान के साथ कलश पूजन कर उसमें जल भर गया, जिसे माथे पर रखकर महिला में वापस मंदिर प्रांगण पहुंचे. इस दौरान अधिवास के साथ अष्टयाम कीर्तन का संकल्प लिया गया. मौके पर मनोज ठाकुर, संजय कोल, पंचू ठाकुर, रोहित ठाकुर, मुकेश ठाकुर, सुरेश ठाकुर, पांचू नापित, पप्पू नापित, प्रदीप नापित, सुरेश नापित, प्रेम शंकर नापित, मुकेश यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >