रेडक्राॅस की वार्षिक आमसभा में प्रस्तुत किया लेखा-जोखा

मधुपुर में रेडक्राॅस की वार्षिक आम सभा सह सम्मान समारोह आयोजित

मधुपुर. शहर के कुंडू बंगला रोड स्थित अग्रसेन भवन में शुक्रवार को रेडक्रॉस सोसाइटी की वार्षिक आम सभा सह सम्मान समारोह आयोजित हुई. कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीओ राजीव कुमार, एसडीपीओ सतेंद्र प्रसाद, रेडक्रॉस के चेयरमैन डॉ अरुण गुटगुटिया, नप अध्यक्ष दरक्शां परवीन व उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम की शुरुआत रेडक्रॉस के संस्थापक हेनरी डुनेंट की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया. इस अवसर पर एसडीओ राजीव कुमार ने कहा कि आपस में कुछ कड़वाहट है तो आपसी तालमेल बैठकर समझौता किया जाता है. उन्होंने कहा कि चुनाव जीत कर आये है, आपकी जवाबदेही हैं, इसीलिए सभी लोग अच्छे से संस्था को चलाये व सेवा भाव से कम करें. सोसाइटी की गरिमा को हमेशा बनाये रखें. जो अच्छा काम कर रहा है उसको प्रोत्साहित करें. सोसाइटी के चेयरमैन डॉ गुटगुटिया ने कहा कि रेडक्रॉस मानव सेवा व जरूरतमंदों के लिए हमेशा समर्पित रहती है. मधुपुर में लगातार रेडक्रॉस सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहता है. सोसाइटी का कार्यालय सुबह एवं शाम नियमित रूप से संचालन हो, ताकि सदस्यों की शत-प्रतिशत उपस्थिति रहे. वहीं, सचिव महेंद्र घोष ने रेडक्रॉस कि उपलब्धियों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस प्रमुख कार्यों में ब्लड डोनेशन व स्वास्थ्य कैंप के रूप में ग्रामीण क्षेत्र में काम करना है. वित्त वर्ष 2025-26 के विभिन्न कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया तथा आर्थिक कार्ययोजना एवं वर्ष 2026-27 के आम बजट की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न पंचायतों में मासिक स्वास्थ्य जांच शिविर एवं रक्तदान शिविर आयोजित कर रक्त संग्रह किया गया. कार्यक्रम में संस्था में उत्कृष्ट कार्य करने वालों 25 सदस्यों को अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. संस्था के कोषाध्यक्ष रंजन कुमार की ओर से संस्था का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया. जबकि कार्यक्रम का मंच संचालन उपाध्यक्ष हेमंत नारायण सिंह ने किया. मौके पर पूर्व नप अध्यक्ष फैयाज केशर, सोसाइटी के सह सचिव प्रेम पाठक, अरविंद कुमार, सुबल प्रसाद सिंह, कन्हैया लाल कन्नू, ऐनुल होदा, शाहिद अल्मी, हाजी अल्ताफ हुसैन, सच्चिदानंद सिंह, सुभाष सिंह, काली प्रसाद झा, मो शाहिद, दीपक मिश्रा, राशिद खान, गौरव जायसवाल, शाकिब खान, बिनोद प्रसाद, आलोक कुमार, मालती सिन्हा, सुचेता घोष, सुखदेव रवानी, सुनीता जयसवाल, सुनीता चौधरी, शाबिला अंजुम, रंजीत डालमिया, मो कामरान, राकेश वर्मा, राजेश कुमार, डाॅ आरके मुखर्जी, अजय पाठक, अमित मोदी मौजूद थे. हाइलार्ट्स : रेडक्राॅस की वार्षिक आम सभा सह सम्मान समारोह आयोजित उत्कृष्ट कार्य करनेवाले 25 सदस्य हुए सम्मानित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >