कब से शुरू होगी रांची-देवघर विमान सेवा? टाइम टेबल जारी

रांची से देवघर के लिए विमान (6ई-7965) दोपहर 3:20 बजे उड़ान भरेगा और देवघर शाम 4:15 बजे पहुंचेगा. वहीं, देवघर से विमान (6ई- 7964) शाम 4:45 बजे उड़ान भरेगा

रांची से देवघर के लिए विमान सेवा 17 फरवरी से शुरू होगी. इसके लिए टिकट बुकिंग भी शुरू हो गया है. जानकारी के अनुसार, डीजीसीए ने रांची से देवघर के लिए नियमित हवाई सेवा के लिए शिड्यूल जारी कर दिया है. इंडिगो एयरलाइंस द्वारा रांची से देवघर के लिए विमान सेवा शुरू किया जायेगा. यात्री 70 सीटर विमान से रांची से देवघर का सफर करीब एक घंटे में पूरा कर पायेंगे.

रांची से देवघर के लिए विमान (6ई-7965) दोपहर 3:20 बजे उड़ान भरेगा और देवघर शाम 4:15 बजे पहुंचेगा. वहीं, देवघर से विमान (6ई- 7964) शाम 4:45 बजे उड़ान भरेगा और रांची 5:45 बजे पहुंचेगा. भारत सरकार के उड़ान प्रोजेक्ट के तहत रांची से देवघर का किराया 2050 निर्धारित किया गया है.

Also Read: रांची और दरभंगा के बीच हवाई सेवा मार्च तक, पटना और देवघर भी विमान सेवा से जुड़ेंगे
पटना होकर रांची से दरभंगा तक शुरू होगी विमान सेवा

रांची से दरभंगा वाया पटना विमान सेवा मार्च तक शुरू हो सकती है. इस रूट पर विमान सेवा को शुरू करन के लिए दो कंपनियां- इंडिगो व एलायंस एयर काम कर रही हैं. सूत्रों की मानें, तो इस वर्ष रांची, देवघर, पटना व दरभंगा को हवाई सेवा से जोड़ने के प्रोजेक्ट पर काम हो रहा है. इसमें कोलकाता भी जुड़ सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >