देवघर एम्स के प्रथम दीक्षांत समारोह में पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, छात्रों को देंगी मेडल और डिग्री

Deoghar AIIMS Convocation: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर एम्स के प्रथम दीक्षांत समारोह में पहुंच चुकी हैं. दीक्षांत समारोह में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने वाले कुल 48 छात्रों को मेडल व डिग्रियां दी जायेंगी.

Deoghar AIIMS Convocation | देवघर, अमरनाथ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर एम्स के प्रथम दीक्षांत समारोह में पहुंच चुकी हैं. दीक्षांत समारोह में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने वाले कुल 48 छात्रों को मेडल व डिग्रियां दी जायेंगी. राष्ट्रपति के हाथों एक गोल्ड मेडल, एक सिल्वर मेडल, एक ब्रॉन्ज मेडल व एक बेहतर रैंक वाले छात्र को डिग्री दी जायेगी. समारोह में राष्ट्रपति का संबोधन भी होगा.

दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, एम्स देवघर अध्यक्ष एन के अरोड़ा, डायरेक्टर डॉ सौरव वार्ष्णेय मौजूद समेत कई अन्य माननीय अतिथि मौजूद हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >