देवीपुर. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन देवीपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय, केंदुआ देवीपुर में किया जायेगा. परीक्षा को लेकर प्रखंड प्रशासन ने व्यापक तैयारी पूरी कर ली है. डीसी के निर्देश पर परीक्षा को स्वच्छ, पारदर्शी एवं कदाचार मुक्त बनाने के उद्देश्य से सीओ खेपलाल राम ने विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं सहयोगी शिक्षकों के साथ एक बैठक कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया. वहीं जिन कमरों में परीक्षा ली जायेगी. उसका बारीकी से निरीक्षण किया. बताया कि परीक्षा सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में होगी. विदित हो की प्लस टू उच्च विद्यालय के दस कमरों में 264 अभ्यर्थी इस प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होंगे. मौके पर सहयोगी शिक्षक मौजूद थे.
झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा आज
देवीपुर: देवीपुर में झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी पूरी, सीसीटीवी निगरानी में होगी परीक्षा
