पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम अभियान

बुढ़ैई थाना क्षेत्र के भिरखीबाद मोड़ पर पुलिस ने की सख्ती

मधुपुर. बुढ़ैई थाना क्षेत्र के भिरखीबाद मोड़ पर मंगलवार को वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार पुलिस ने एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस टीम ने दो पहिया और चार पहिया वाहनों की डिक्की आदि की जांच की. अभियान के तहत बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों चालकों को आगे से बिना हेलमेट का नहीं चलने का निर्देश दिया गया. वहीं, बिना सीट बेल्ट लगाए कार चालकों को भी यातायात नियमों का पालन करने को कहा गया. पुलिस ने चालकों को यातायात नियमों का पालन करने व वाहन चलाते समय सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और दस्तावेज साथ रखने का निर्देश दिया. बताया गया कि यह अभियान अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >