एचडीएफसी बैंक डकैती मामले में 23 बाद भी पुलिस के हाथ खाली

एचडीएफसी बैंक से 4.10 करोड़ डकैती मामले में 23 बाद भी पुलिस का हाथ खाली

मधुपुर. शहर के राजबाड़ी रोड स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा से पिछले 22 सितंबर को दिन दहाड़े करोड़ों की डकैती मामले में 23 दिन बाद भी पुलिस का हाथ खाली है. डकैती कांड के उद्भेदन के लिए गठित एसआईटी टीम अंधेरे में तीर चला रही है. अब तक पुलिस के पास घटना से संबंधित अपराधियों की ठोस जानकारी नहीं है. बताया जाता है कि अपराधियों ने घटना के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया था. जिसके कारण पुलिस की तकनीकी सेल भी कुछ नहीं कर पा रही है. हालांकि वारदात के वक्त बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज के अलावा कई संस्थानों में लगे सीसीटीवी फुटेज में भी अपराधियों का चेहरा कैद हो गया है, लेकिन सिर्फ चेहरे के आधार पर अपराधियों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है. बताया जाता है कि लोकल लिंक के सहारे बाहर के अपराधियों के गिरोह ने घटना को बहुत ही शातिर ढंग से अंजाम दिया है. घटना का उद्भेदन के लिए एसआइ की टीम कई बार बिहार भी जा चुकी है. पुलिस को पूरा यकीन है कि इस घटना में बिहार के अपराधियों की संलिप्तता है. बिहार के अलावा झारखंड व बंगाल के भी दुर्दांत अपराधियों पर पुलिस को संदेह है. कई जिलों में जाकर पुलिस कांड का उद्भेदन में प्रयास में लगी हुई है. हालांकि अब मामला धीरे-धीरे ठंडा पड़ते जा रहा है. साथ ही अब उद्भेदन होने पर भी नकदी व सोने की शत प्रतिशत रिकवरी की उम्मीद कम होते जा रही है. बताते चले कि पिछले 22 सितंबर को छह अपराधी बैंक के अंदर करीब पौने एक बजे प्रवेश किया और बैंक कर्मियों व ग्राहकों को अपने कब्जे में लेते हुए कैश काउंटर व चेस्ट से एक करोड़ 64 लाख 25 हजार 250 रुपया नकद, 2 किलो 200 ग्राम सोना व लैपटॉप लूट लिया था. इसके बाद तीन बाइक पर सवार होकर भाग निकले थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >