Deoghar News : देवघर में अब हर गुरुवार को थाना दिवस, आमलोगों की शिकायतों का होगा त्वरित समाधान

आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए एक अहम पहल की गयी है. अब सभी थाना परिसरों में प्रत्येक गुरुवार को ‘थाना दिवस’ आयोजित किया जायेगा.

प्रमुख संवाददाता, देवघर : देवघर अनुमंडल में आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए एक अहम पहल की गयी है. डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर अब अनुमंडल के सभी थाना परिसरों में प्रत्येक गुरुवार को ‘थाना दिवस’ आयोजित किया जायेगा. इस पहल का उद्देश्य लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं, जैसे साधारण भूमि विवाद, आपसी विवाद, सीमांकन संबंधी शिकायत आदि का स्थानीय स्तर पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना है. थाना दिवस के दौरान संबंधित थाना प्रभारी, अंचल अधिकारी, राजस्व उपनिरीक्षक, अंचल निरीक्षक एवं अमीन सहित अन्य आवश्यक पदाधिकारी मौजूद रहेंगे, ताकि मौके पर ही मामलों की सुनवाई कर समाधान किया जा सके. इससे आम लोगों को अनावश्यक न्यायालय प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी. प्रशासन ने यह भी निर्देश दिया है कि मामलों की प्राथमिक जांच कर सरल विवादों का मौके पर निबटारा करें, जबकि जटिल मामलों को ही नियमानुसार संबंधित विभाग या न्यायालय को भेजें. इस व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये गये हैं. महत्वपूर्ण निर्देश -प्रत्येक गुरुवार सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक थाना दिवस आयोजित होगा. -थाना प्रभारी, अंचल अधिकारी व राजस्व कर्मियों की अनिवार्य उपस्थिति रहेगी. -त्वरित निष्पादन योग्य मामलों को पहले से चिन्हित कर पक्षकारों को बुलाया जायेगा. -शिकायतों की प्राथमिक जांच कर स्थानीय स्तर पर समाधान किया जायेगा. -सभी आवेदनों को अलग रजिस्टर में दर्ज कर रसीद दी जायेगी. -कार्यवाही का संक्षिप्त प्रतिवेदन उसी या अगले कार्य दिवस तक भेजा जायेगा. -प्रतिवेदन में प्राप्त, निष्पादित व लंबित मामलों का विवरण होगा. -सूचना के व्यापक प्रचार के लिए पंचायत भवनों में सूचना पट्ट व माइकिंग की व्यवस्था होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeet mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >