मधुपुर. बुढ़ैई थाना परिसर में मंगलवार को सरस्वती पूज की तैयारी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी रुपेश कुमार महतो ने की. बैठक में मुख्य रूप से डीजे व पूजा पंडालों में फूहड़ गाना बजाने वालों पर कार्रवाई किये जाने का निर्णय लिया गया. साथ ही दूसरे समुदाय के लोगों सहयोग करने का अपील भी किया गया, जिससे सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराये जा सके. बैठक में थाना प्रभारी ने कहा कि पूजा में शांति व्यवस्था भंग नही हो इसका ख्याल पूजा समिति को करना है. सरस्वती पूजा समिति के विभिन्न कमेटियों के सदस्यों ने बारी-बारी से पूजा के आयोजन से संबंधित अपने विचार रखा. आपसी सद्भाव बनाएं रखते हुए शांतिपूर्वक विद्यादायिनी माता सरस्वती की पूजा मनाने की बात कही गयी. प्रतिमा विसर्जन निर्धारित तय मार्ग से ही निकला जायेगा. मौके पर एसआई रूप सिंह मुंडरी, एएसआई अजीत कुमार तिवारी व जयपाल मुंडा, मोहन सिंह बिनोद मंडल, हैदर अंसारी, सुशील कुमार राय, फिरोज खान, अशोक तुरी, बंंकू समेत पूजा समिति के सदस्य आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : बुढ़ैई थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
