Deoghar news : शादी के घर में छाया मातम, बारात जा रहे वाहन में सवार होने के दौरान गिरा अधेड़, इलाज के दौरान मौत

मोहनपुर थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में मंगलवार की रात एक शादी घर में मातम छा गया, जब बारात जा रहे वाहन में सवार होने के दौरान अधेड़ गिरकर घायल हो गया. वहीं इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

देवघर. मोहनपुर थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में मंगलवार की रात एक शादी घर में मातम छा गया. जब बारात जा रहे वाहन में सवार होने के दौरान 42 वर्षीय एक अधेड़ गिर कर घायल हो गया. परिजनों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. यहां पहुंचने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें वार्ड में भरती किया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतक का नाम दौलत दास है. वह सीमावर्ती बिहार के बांका जिला अंतर्गत तरी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे. घटना के संदर्भ में उनकी पत्नी देवंती देवी ने सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाधाम ओपी पुलिस को लिखित जानकारी देते हुए घटना में किसी का दोष नहीं बताया है ओर किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया. वहीं भविष्य में किसी प्रकार के सरकारी लाभ का दावा नहीं करने की बात कही. उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को मोहनपुर के घाघरा में उनके भतीजे की शादी थी. बरात निकलने वाली थी. उनके पति दौलत दास भी बारात जा रहे वाहन में सवार हो रहा था. लेकिन वाहन से गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गये. देवघर सदर अस्पताल लाये जाने पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. महिला ने अपने पति का पोस्टमार्टम नहीं कराने का आग्रह किया और इस संदर्भ में पुलिस को लिखित जानकारी दे दी. वरीय पदाधिकारियों से स्वीकृति के बाद महिला बिना पोस्टमार्टम कराये परिजनों के साथ शव को ौअपने पैतृक गांव ले गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >