आंगनबाड़ी सेविका फेस कैप्चर करके टीएचआर का वितरण करें : पर्यवेक्षिका

मधुपुर : आंगनबाड़ी सेविकाओं की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय सभागार में शनिवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं का मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता पर्यवेक्षिका सालंतो हेंब्रम व नेवेदिता नटराज ने की. बैठक में सेक्टर 3 से 6 की सभी आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित थी. बैठक का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, बच्चों व लाभार्थियों को दी जा रही सेवाओं तथा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना था. बैठक के दौरान सभी सेविकाओं से उनके केंद्रों के संचालन की रिपोर्ट लिया गया और संबंधित दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान कुछ रिपोर्टों में पाई गयी त्रुटियों को जल्द से जल्द सुधारने का निर्देश दिया गया. पर्यवेक्षिका निवेदिता नटराज ने सेविकाओं को नियमित रूप से समय पर आंगनबाड़ी केंद्र खोलने, केंद्र परिसर में साफ-सफाई बनाये रखने तथा बच्चों की अधिक से अधिक उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने की बात कही. उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से अब तकनीक के उपयोग पर विशेष जोर दिया जा रहा है. इसीलिए सभी सेविकाएं पोषण ट्रैकर पर अपने केंद्र से जुड़े सभी नामांकित बच्चों और लाभार्थियों की जानकारी समय-समय पर ऑनलाइन अपडेट करें. इसके साथ ही सभी लाभार्थियों का टीएचआर (टेक होम राशन) वितरण से संबंधित फेस कैप्चर की प्रक्रिया को भी अनिवार्य रूप से पूरा करने का निर्देश दिया गया. पर्यवेक्षिका ने कहा कि यदि किसी सेविका को पोषण ट्रैकर या अन्य तकनीकी कार्यों में किसी प्रकार की समस्या आती है तो वे बिना संकोच कार्यालय से संपर्क कर सकती है. विभाग द्वारा दिये गये निर्देशों और कार्यों को गंभीरता से लेते हुए समय पर पूरा करना सभी सेविकाओं की जिम्मेदारी है, ताकि योजनाओं का लाभ सही तरीके से लाभार्थियों तक पहुंच सके. मौके पर दर्जनों सेविकाएं उपस्थिति थीं. हाइलार्ट्स : आंगनबाड़ी सेविकाओं की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >