विकास योजनाओं में शिथिलता बर्दाश्त नहीं : मंत्री

मधुपुर में विकास पर मंत्री सख्त

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन की अध्यक्षता में मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मंत्री हफीजुल ने 20 चिह्नित परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि भू-अर्जन से संबंधित मुआवजा भुगतान में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने इसके समाधान के लिए पंचायतवार शिविर लगाने का आदेश दिया. ताकि रैयतों को उनके हक की राशि पारदर्शी तरीके से अविलंब मिल सके. उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र में टोल टैक्स के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देशित किया. कहा कि प्रत्येक टोल नाके पर वाहन की श्रेणी व निर्धारित शुल्क का बोर्ड प्रमुखता से लगाया जाये. निर्देशों की अवहेलना करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी. इस दौरान मंत्री ने बढ़ती गर्मी के मद्देनजर पेयजलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्देश पेयजल आपूर्ति विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया. साथ ही पेयजल संकट से निबटने के लिए डीप बोरिंग और जल मीनार मरम्मत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिया. उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए जर्जर तारों को बदलने और पोल शिफ्टिंग के लंबित मामलों को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया. मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों के उप-स्वास्थ्य केंद्र ससमय व शत-प्रतिशत खुले. इसका विशेष रूप से ध्यान रखें. इसके अलावा पेंशन, जाति प्रमाण पत्र समेत अन्य राजस्व मामलों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया. ताकि आम जनता को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें. उन्होंने नये वित्त वर्ष की राशि का सदुपयोग सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने योजनाओं की स्वीकृति के लिए एनओसी की प्रक्रिया को तेज करने और ग्रीन गोला की सरकारी भूमि को सुरक्षित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. मौके पर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, एसडीओ मधुपुर राजीव कुमार, जिला भूअर्जन पदाधिकारी, बडीओ अजय कुमार दास, सीओ यामुन रविदास, करौं बीडीओ हरि उरांव, मारगोमुंडा बीडीओ शशि संदीप सोरेन, करौं सीओ ऋषिराज, मधुपुर सीडीपीओ नीतू कुमारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित विद्यार्थी, मारगोमुंडा सीओ, देवीपुर बीडीओ व सीओ, विद्युत विभाग के कार्यपालक व सहायक अभियंता समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : मंत्री ने विकास योजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षात्मक बैठक मंत्री ने मुआवजा, पानी, बिजली और टोल वसूली पर दिये कड़े निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >