22 करोड़ से मधुपुर-देवघर एयरपोर्ट मार्ग का होगा कायाकल्प

मधुपुर को विकसित और शिक्षित बनाने का संकल्प, मंत्री हसन ने गिनायी योजनाएं

मघुपुर. प्रखंड क्षेत्र के धमना-फतेहपुर स्थित कलाम चौक पर रविवार को पथ निर्माण विभाग द्वारा 22 करोड़ की लागत से 28 किलोमीटर लंबी सड़क मधुपुर से देवघर एयरपोर्ट तक मार्ग की राइडिंग क्वालिटी सुधार एवं मजबूतीकरण का शिलान्यास प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन व देवघर विधायक सुरेश पासवान ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर मंत्री हसन ने कहा कि देवघर जिले में इंडिया गठबंधन को तीन सीटें मिली है. उन्होंने कहा कि सरकार की यह मंशा है कि लोगों तक किस तरह सुविधाएं पहुंचे. उन्होंने कहा कि उनके सपने के अनुसार मधुपुर में बायपास सड़क निर्माण के लिए लोहराजोर घाट में पीडब्ल्यूडी से स्वीकृति मिल गया है. उनका लक्ष्य है कि मधुपुर विधानसभा क्षेत्र को विकसित और शिक्षित बनाना है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनगणना और एसआइआर के कार्यों के प्रति सतर्क रहना है. एसआइआर में पुलिस, मंत्री और विधायक का नाम गायब किया जा रहा है. कहा कि सरकार मधुपुर को शिक्षित क्षेत्र बनाने का बीड़ा उठाये हुए है. एसआइआर प्रक्रिया में एक भी मतदाता का नाम नहीं कटे, इसका ध्यान रखा जाये. दूसरे शहर में रहने वालों को बुलाकर भी नाम चढ़ाया जाये. बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के संविधान को बचाना है. वहीं, देवघर विधायक सुरेश पासवान ने कहा कि जब से हेमंत सोरेन इंडिया गठबंधन के मुखिया बने, विकास की रफ्तार तेज हो गयी है. गांव से लेकर शहर तक का विकास हो रहा है. उन्होंने कहा कि मंत्री हफीजुल हसन के प्रयास से देवघर के पुनासी में पर्यटन विकास के लिए करोड़ों की लागत से सौंदर्यीकरण किया जा रहा है. मौके पर सीओ यामुन रविदास, फारूख अंसारी, अबुतालिब अंसारी, दिनेश्वर किस्कू, सहायक अभियंता संजीव कुमार, रजाउल अंसारी, चिरागउद्दीन अंसारी, सरफराज बब्लु, मोरिफ खान, अशफाक अहमद, समीर आलम, शाकिर अंसारी, राजेश सोरेन, गंगा दास, खुर्शीद आलम आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : हेमंत सरकार में तेज हुई विकास की रफ्तार : विधायक 22 करोड़ की लागत से सड़क सुदृढ़ीकरण का मंत्री ने किया शिलान्यास पुनासी पर्यटन सौंदर्यीकरण से देवघर को मिलेगी नयी पहचान : सुरेश पासवान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >