करौं में धूमधाम से मनी वट सावित्री पूजा

सुहागिनों ने एक-दूसरे महिला को माथे में सिंदूर लगाकर की मंगलकामना

करौं. प्रखंड क्षेत्र में वट सावित्री पूजा भक्तिमय में वातावरण में सुहागिन महिलाओं ने विधिवत किया. महिलाओं ने वट सावित्री पूजा को लेकर उपवास रख. सुहागिन महिलाओं ने अहले सुबह स्नान ध्यान कर नये-नये वस्त्र धारण कर वट वृक्ष के पास पहुंच कर विधि विधान पूर्वक पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी आयु की कामना की. बट सावित्री पूजा प्रखंड क्षेत्र के डिंडाकोली, सालतर, गौरीपुर, तारापुर, करौं, सीरिया, रान्हा, लेडवा, लकरछारा, रानीडीह, लेरवा, केंदबेरिया, चांदचौरा, डहुवा, गोविंदपुर, तारापुर, बसकूपी, नावाडीह, करौं बाजार से सटे लगवां, फोफनाद आदि गांव में सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा कर पति की दीर्घायु होने की मंगलकामना की. इसके बाद महिलाओं ने एक-दूसरे महिला को माथे में सिंदूर लगाया. पूजा के अवसर पर महिलाओं द्वारा वट वृक्ष में पति की लंबी आयु के लिए लाल धागा बांधा व बांस के बने पंखे डोलाया. इस अवसर पर महिलाओं ने सावित्री सत्यवान कथा पंडितों के द्वारा सुना.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >