देवघर : तीन दिन पहले हुई थी शादी, वधू ने साथ रहने से किया इनकार, तो दिन भर चला ड्रामा

जानकारी मिलने के बाद पुलिस मंगलवार की सुबह होटल पहुंची व नवविवाहिता सहित उनके सभी परिजनों को थाना बुलाया. दिन भर दोनों पक्षों के बीच हंगामा होता रहा. वधू पक्ष के लोग वर पक्ष पर तिलक के रूप में दिये गये रुपये व सामान लौटाने की मांग करने लगे.

देवघर बाबा मंदिर पूजा के लिए पहुंचे गुजरात के सूरत व बिहार के कटिहार से पहुंचे लोगों के बीच जमकर हंगामा हुआ. इसके बाद मामला नगर थाना पहुंचने के बाद भी दोनों पक्षों का ड्रामा चलता रहा. जानकारी के अनुसार, तीन दिनों पहले बाबा मंदिर में सूरत के एक युवक की शादी कटिहार की एक युवती के साथ संपन्न हुई थी. शादी के एक दिन बाद नवविवाहिता ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पति के साथ रहने से इनकार कर दिया. शादी के दिन वर पक्ष के द्वारा दिये गये सोने-चांदी के आभूषणों सहित अन्य जरूरी सामान लेकर पिता के साथ अपने घर जाने की तैयारी करने लगी. इस बात की सूचना वर पक्ष को मिली, तो वे लोग नगर थाना पहुंचे व मामले की जानकारी नगर पुलिस को दी.


पुलिस ने परिजनों को थाने बुलाया 

जानकारी मिलने के बाद पुलिस मंगलवार की सुबह होटल पहुंची व नवविवाहिता सहित उनके सभी परिजनों को थाना बुलाया. दिन भर दोनों पक्षों के बीच हंगामा होता रहा. वधू पक्ष के लोग वर पक्ष पर तिलक के रूप में दिये गये रुपये व सामान लौटाने की मांग करने लगे. नगर थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर पूरे मामले में पूछताछ कर समझाने का प्रयास किया. इस संदर्भ में नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि संभवत: दोनों पक्षों में सुलह हो गयी होगी, तभी वे लोग देर शाम थाना से अपने-अपने होटल चले गये.

Also Read: देवघर : भव्य तरीके से निकलेगी शिव बारात, बॉलीवुड के कलाकार होंगे शामिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >