टोटो पलटा, एक व्यक्ति की मौत

बिहार के फूलीडूमर थाना क्षेत्र में टोटो पलटने से उसपर सवार व्यक्ति की मौत हो गयी.

देवघर. सीमावर्ती फूलीडूमर थाना क्षेत्र के तराड़ीह मोड़ के पास टोटो पलटने से उसपर सवार नेतिया गांव निवासी अमरु पूजहर (40 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बताया कि अमरू कटोरिया गया था. वहां से लौटने के क्रम में ताराडीह मोड़ के पास टोटो पलट गया था. पहले उसे समीप के कटोरिया स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां स्थिति गंभीर देखकर रेफर कर दिया गया था. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >