पहले ही प्रयास में माधव ने जेईई मेंस में पायी सफलता

मधुपुर के लाल ने जेईई व जेईई मेंस में लहराया परचम

मधुपुर. एसआर डालमिया रोड निवासी माधव लच्छीरामका ने प्रतिष्ठित जेईई और जेईई मेंस परीक्षा में अपने प्रथम प्रयास में ही उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. माधव ने जेईई मेंस में 99.75 प्रतिशत अंक तथा जेईई एडवांस्ड में 99.57 प्रतिशत अंक अर्जित किये हैं. माधव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कार्मेल स्कूल से तथा 10वीं और 12वीं की पढ़ाई मदर्स इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की है. इसके बाद उन्होंने कोटा में रहकर विशेषज्ञ मार्गदर्शन में कठोर परिश्रम करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की और पहले ही प्रयास में यह बड़ी उपलब्धि हासिल की. उनकी इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है. उनके पिता अमरेश लच्छीरामका, दादा बजरंग लच्छीरामका, चाचा विजय आनंद लच्छीरामका सहित पूरे लच्छीरामका परिवार में उत्सव जैसा वातावरण बन गया है। परिजन, मित्र और शुभचिंतक लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >