विज्ञान संकाय में जगदीशपुर प्लस टू स्कूल की छात्रा रुकसार बनी जिला टॉपर

मधुपुर: विज्ञान संकाय में छात्र-छात्राओं का रहा बेहतर प्रदर्शन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा रुकसार खातून ने इंटरमीडिएट के विज्ञान संकाय के परीक्षा में 460 अंक लाकर जिला टॉपर बनी है. विद्यालय में विज्ञान संकाय में कुल 31 छात्र-छात्रा परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा. विद्यालय के सुधीर कुमार मंडल 438, मिथुन कुमार मंडल 426, नरगीस खातून 421 व प्रियंका कुमारी 420 अंक लाकर विद्यालय की टॉप फाइव में रहे. वहीं, कला संकाय में कुल 181 छात्र- छात्रा परीक्षा में शामिल हुए. जिसमें 179 छात्र सफल हुए. जिसमें प्रथम श्रेणी मे 48 छात्र उत्तीर्ण हुए. जबकि 117 छात्र-छात्रा द्वितीय व 4 तृतीय स्थान प्राप्त किया है. विद्यालय के टॉप फाइव में जुली कुमारी 395, मानसी कुमारी 367, अजीत हेंब्रम 360, रुकसार खातून 355 व अजय कुमार कापरी 353 अंक लाकर टॉपर में शामिल हुए है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >