महाशिवरात्रि पर शिवालय में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मधुपुर : मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं

मधुपुर. शहर समेत ग्रामीण अंचलों में महाशिवरात्रि को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला. विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं के द्वारा विशेष पूजा-अर्चना की गयी. श्रद्धालुओं ने दिनभर व्रत रखकर पूजा-पाठ किया. मंदिरों में पूजा कर शिव महिमा का गुणगान किया गया. शहर के रामयश रोड स्थित गिरि शिव मंदिर, सिंचाई काॅलोनी, डंगालपाड़ा, खलासी मोहल्ला, बेलपाड़ा, वाहेगुरु शिव मंदिर, पंचमंदिर समेत प्रखंड के गड़िया मंदिर, टेंडेरी अन्य मंदिरों में सुबह से ही शिव पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं. शिव भक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक करने के साथ ही फूल, बिल्व पत्र व भांग की पत्तियां भी चढ़ायी. इस दौरान बम-बम भोले और जय शिव शंकर जैसे उद्घोष से पूरा इलाका गूंज उठा. वहीं, व्रत रखने वाले शिव भक्तों के लिए फलाहारी जलेबी 200 प्रति किलो बिक्री हुई. खरीदारी को लेकर भीड़ देखने को मिली. शिवरात्रि के महापर्व पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और शिवलिंग का जलाभिषेक करके मनोकामना पूरी होने की कामना की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >