हड़ताल पर गये बीपीओ व जेई, मनरेगा कार्य प्रभावित

मधुपुर: सेवा सुरक्षा, नियमितिकरण व वेतन संरचना में समानता की मांग को लेकर जड़ा ताला

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत मनरेगा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से मनरेगा कार्य प्रभावित हो रहा है. वित्तीय वर्ष प्रभावित नहीं हो को लेकर बीपीओ व जेई हड़ताल पर नहीं गये थे, लेकिन वे लोग भी सोमवार से सेवा सुरक्षा, नियमितिकरण व वेतन संरचना में समानता की मांग को लेकर मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. इन कर्मियों की हड़ताल से मनरेगा की योजनायें पूरी तरह प्रभावित हो गयी है. मनरेगा कार्यालयों में ताला लटका है. इससे जुड़े मजदूर, मेट का डिमांड प्रभावित हो रहा है, लेकिन हड़ताल समाप्त करने की दिशा में पहल नहीं हुई है. मनरेगा कर्मियों ने पिछले 9, 10 व 11 मार्च को सांकेतिक हड़ताल की थी, लेकिन मांग पूरी नहीं होने पर 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. इस संबंध में मनरेगा कर्मियों ने बताया कि संघ अपनी मांगों पर अडिग है. बताया कि प्रखंड व जिलास्तर पर आंदोलन के बाद 30 मार्च को रांची में आहूत लोकभवन पैदल मार्च सह धरना के बाद राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन किसी तरह का नतीजा नहीं निकल पाया. कहा कि हमारी मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >