केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व सांसद निशिकांत के साथ पहुंचे कापिल मठ, स्वामी भाष्कर आरण्य की समाधि का किया दर्शन

मधुपुर: कपिल मठ में नेताओं की श्रद्धा, बंगाल जीत को लेकर मिला आशीर्वाद

मधुपुर. केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव मंगलवार को गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे और अलीगढ़ के सांसद सतीश कुमार गौतम के साथ शहर के बावन बीघा स्थित कपिल मठ पहुंचे. यहां उन्होंने मठ परिसर में स्वामी भाष्कर आरण्य की समाधि का दर्शन किया और आध्यात्मिक आशीर्वाद लिया. मठ में दर्शन के दौरान सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने बताया कि स्वामी भाष्कर आरण्य ने महासमाधि से पहले ही संकेत दिया था कि पश्चिम बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी. इस दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी कहा कि उन्होंने पूर्व में स्वामी भाष्कर आरण्य से मिलकर बंगाल में विजय का आशीर्वाद मांगा था. तीनों नेताओं ने वर्तमान मठाध्यक्ष स्वामी करुणा आरण्य से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया और करीब आधे घंटे तक विभिन्न विषयों पर चर्चा की. स्वामी करुणा आरण्य ने नेताओं को 14 से 16 मई के बीच आयोजित होने वाले कपिल मठ, मधुपुर के स्थापना शताब्दी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया. इस अवसर पर डॉ निशिकांत दुबे ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की संभावित ऐतिहासिक जीत का इंतजार लंबे समय से था. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ और अलगाववाद से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता में असंतोष रहा है. यह दौरा आध्यात्मिक आस्था और राजनीतिक संकेतों का मिश्रण माना जा रहा है, जहां नेताओं ने धार्मिक स्थल पर पहुंचकर आशीर्वाद के साथ चुनावी विश्वास भी व्यक्त किया. मौके पर मठ के शिष्य चुन्नीलाल पटेल, डॉ अरुण गुटगुटिया, भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी, पूर्व नप अध्यक्ष संजय यादव, हेमंत नारायण सिंह, कृष्ण मुरारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >