करौं. थाना परिसर में रविवार को बकरीद शांतिपूर्वक वातावरण में मानने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी दीपक कुमार भारती ने की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि लोग अमन चैन के साथ बकरीद का त्योहार मनाये. थाना प्रभारी ने कहा कि अगर कोई अफवाह फैलाता है तो इस पर ध्यान नहीं दें. अफवाह फैलाने वाले के ऊपर कड़ी कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें. उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बकरीद शांतिपूर्वक मनाने को लेकर पुलिस बलों द्वारा गस्त किया जायेगा. जरूरत के हिसाब से चिन्हित जगह पर पुलिस बलों की व्यवस्था की जायेगी. उन्होंने लोगों से बकरीद पर्व मनाने को लेकर सहयोग करने की अपील किया. मौके पर जिप सदस्य ललन कुमार सिंह, अंचल निरीक्षक अमित कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि मनोज सिंह, मुखिया सोहराब अंसारी, कंगलू मरांडी, ऋषि सिंह, दिलीप दास, पारस यादव, धनंजय चौधरी, आशीष आचार्य, रफाकत अंसारी, नसरुद्दीन अंसारी, वसीम अंसारी, इंद्रजीत दास, मिथिलेश सिंह, पुलिस पदाधिकारी में रामबचन सिंह, जलेश्वर चौधरी, समीर टोप्पो, विष्णु यादव, निवास यादव मनोज मुर्मू सहित दर्जनों शांति समिति के सदस्य बैठक में मौजूद थे.
सौहार्दपूर्ण माहौल में बकरीद त्योहार मनाने की अपील
करौं थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
