गुरु गोष्ठी पर गुणवत्तायुक्त शिक्षा पर दिया जोर

करौं : बीइइओ ने शिक्षकों के साथ की गुरुगोष्ठी

करौं. प्रखंड मुख्यालय स्थित रानीमंदाकिनी प्लस टू विद्यालय परिसर में प्रखंड के 137 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमिताभ झा ने की. बैठक में मध्याह्न भोजन, पोशाक वितरण, किताब वितरण, शिक्षकों के नियमित विद्यालय आने-जाने, ई-विद्यावाहिनी में उपस्थिति दर्ज करने, विद्यालय में साफ-सफाई, यू डायस प्लस, मध्याह्न भोजन रिपोर्ट समय पर देने, प्रयास कार्यक्रम आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. इस अवसर पर बीइइओ ने कहा कि सभी विद्यालय विभाग द्वारा मांगे जाने वाले रिपोर्ट समय पर जमा करें. शिक्षक रोजाना समय पर विद्यालय जाकर बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण पठन पठान करायें. उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक विद्यालय के लोकेशन में ही उपस्थिति दर्ज करें. कुछ विद्यालय के द्वारा विद्यालय से बाहर जाकर दो से तीन हजार मीटर दूरी में उपस्थिति दर्ज करते हैं, जो बेहद गलत बात है. विद्यालय में पाठ योजना के अनुसार बच्चों को शिक्षा का लाभ देने का हर संभव प्रयास करें. मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नितेश कुमार चौधरी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप कुमार मोदी, कनीय अभियंता सुमित प्रकाश, बसकुपी उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्रभारी इंदू कुमारी, कृष्ण प्रकाश, पुष्पा, सरिता दास, मनोज कुमार, अश्वनी कुमार, अमरनाथ चौधरी, दिनेश चौधरी दीपक सिंह, सहायक अध्यापक संघ के प्रखंड अध्यक्ष किशोर यादव, नकुल दास, जर्मन तुरी, युगल किशोर चौधरी, किशोर यादव, संकुल साधन सेवी उदय कुमार राय, सुदीप चक्रवर्ती, दयानंद सिंह, आनंद प्रकाश, राजदीप झा, सचिन रवानी आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : करौं : बीइइओ ने शिक्षकों के साथ की गुरुगोष्ठी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >