नोनियाटांड़ दुबे मंदिर में 1008 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, सप्तचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

मधुपुर: सप्तचंडी महायज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश शोभा यात्रा

करौं. प्रखंड क्षेत्र के नोनियाटांड़ दुबे मंदिर में श्री श्री 1008 सप्तचंडी महायज्ञ को लेकर 1008 कुमारी कन्याएं व महिलाओं की ओर से कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. कलश शोभा यात्रा के पूर्व काशी बनारस व धनबाद से आये पंडितों द्वारा यजमान उमेश चंद्र पांडे सपत्नीक को यज्ञ मंडप में विधि विधान पूर्वक पूजन हवन कराया गया. इसके बाद 1008 कुमारी कन्याओं महिलाओं ने माथे में कलश लेकर जामडावर जयंती नदी घाट पहुंचा. जहां पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भराया गया. कलश शोभा यात्रा पुन: गांव के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए दुबे मंदिर प्रांगण पहुंचा. जहां कलश को विधिवत स्थापित कराया गया. मौके पर जिप सदस्य ललन कुमार सिंह, पूर्व जिप सदस्य बलबीर राय, मुखिया गीता देवी, दिलीप तिवारी, उदय तिवारी, भारत पांडे, रोशन तिवारी, प्रवेश पांडे, शिवम पांडे, सुजीत पांडे, शिवमपांडे, वीरेंद्र तिवारी समेत यज्ञ समिति के अध्यक्ष घनश्याम सिंह, उपाध्यक्ष प्रकाश राय, कोषाध्यक्ष भोला राय, उमाकांत पांडे, उमेश पांडे, दिलीप पांडे, विकास पांडे, नवल राय, प्रकाश रवानी, सुमन राय, भागीरथ गोस्वामी, सुभाष रवानी, नवल किशोर राय,कैलाश रवानी, रूपेश कुमार सिंह, कांति रवानी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >