झारखंड के अल्पसंख्यक विकास पर नई दिल्ली में हफीजुल हसन ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से की मुलाकात

सामाजिक समरसता और विकास पर जोर, झारखंड–दिल्ली बैठक बनी चर्चा का केंद्र

मधुपुर. झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने राज्य के अल्पसंख्यकों के कल्याण से जुड़े मुद्दों को लेकर नई दिल्ली में संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू से उनके कार्यालय में मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच झारखंड के विकास, सामाजिक समरसता और अल्पसंख्यक समुदाय के उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. मुलाकात के दौरान मंत्री हसन ने झारखंड में अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सामाजिक विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया. उन्होंने कहा कि यह बैठक राज्य के विकास और अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण से जुड़े प्रयासों को आगे बढ़ाने की दिशा में उपयोगी रही. मंत्री हसन ने इस मुलाकात को झारखंड के उज्ज्वल भविष्य और विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया. मौके पर झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष प्राणेश सालोमन मौजूद थे. — अल्पसंख्यक कल्याण के मुद्दों को लेकर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री से मिले मंत्री हफीजुल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >