Jharkhand Crime News: देवघर के मोहनपुर में पुलिस एसोसिएशन के मंत्री पर जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल

देवघर के डूमरथर गांव में पुलिस एसोसिएशन के मंत्री भानु चंद्र वर्मा पर अज्ञात अपराधियों ने जानलेवा हमला किया. इस हमले में भानु गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल भानु को इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया. वहीं, इस पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी है.

Jharkhand Crime News: देवघर जिला अंतर्गत मोहनपुर थाना क्षेत्र के डूमरथर गांव के पास बुधवार को JAP-5 के पुलिसकर्मी सह पुलिस एसोसिएशन के मंत्री भानु चंद्र वर्मा पर जानलेवा हमला हुआ है. इस घटना में भानु गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुुंचे और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

क्या है मामला

बुधवार की सुबह JAP-5 के आरक्षी सह पुलिस एशोसिएशन के मंत्री भानु चंद्र वर्मा को अज्ञात तीन अपराधियों ने बाइक रोककर चाकू से जान मारने का प्रयास किया. इस दौरान गले में गमछी लगाकर उसे दोनों तरफ से खींचने लगा, लेकिन भानु वर्मा ने जोर से झटका दिया और पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अपराधी मौके से फरार हो गया.

घायल पुलिसकर्मी जमीन का करता है कारोबार

बताया गया कि घायल पुलिसकर्मी चरकी पहाड़ी में जमीन का कारोबार करता है. बुधवार को अपने तीन साथियों को जमीन दिखाकर JAP-5 पहुंचाकर अपने बुलेट से देवघर लौट रहे थे. इसी बीच देवघर की ओर से एक बाइक में सवार तीन युवक आएं और घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ पवन कुमार, थाना प्रभारी पांडु सामंत घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गयी है.

Also Read: Jharkhand News: अमन सिंह को दुमका से हजारीबाग सेंट्रल जेल किया शिफ्ट, धनबाद से लाया गया था दुमका

जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

इस घटना के बाद पुलिसकर्मी राजेश कुमार ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. इस प्राथमिकी में टाउन थाना क्षेत्र के कास्ट टाउन गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल के समीप रहने वाले राजेश कुमार ने अपने भाई पर जान मारने की नियत से गला दबाकर हत्या करने का प्रयास करने का आवेदन थाना में दिया है. पुलिस तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है.

रिपोर्ट : श्रवण मंडल, देवघर.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Samir Ranjan

Senior Journalist with more than 20 years of reporting and desk work experience in print, tv and digital media

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >