देवीपुर में एम्स पावर ग्रिड निर्माण में लायें तेजी, समय सीमा में काम पूरा करवायें : डीसी

देवीपुर की रामुडीह पंचायत के धरतीचक मौजा में एम्स के लिए अधिग्रहित पावर ग्रिड का किया निरीक्षण

देवीपुर. डीसी शशि प्रकाश सिंह ने बुधवार को देवीपुर प्रखंड अंतर्गत रामुडीह पंचायत के धरतीचक मौजा में एम्स के लिए अधिग्रहित 5.65 एकड़ भूमि पर बन रहे मेन पावर ग्रिड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कार्य की भौतिक प्रगति का जायजा लेते हुए कार्यकारी एजेंसी व संबंधित विभागीय अधिकारियों को गुणवत्ता से समझौता किए बिना कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर लंबित कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करें, ताकि पावर ग्रिड के चालू होते ही एम्स देवघर, प्लास्टिक पार्क, इंडस्ट्रियल एरिया और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके. मौके पर झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के एमडी, डीडीसी पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, एसडीओ रवि कुमार, कार्यपालक अभियंता विद्युत संचरण, अंचलाधिकारी देवीपुर, थाना प्रभारी देवीपुर तथा सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे. हाइलार्ट्स : एम्स की जरूरतों के अनुरूप मजबूत बिजली ढांचा अनिवार्य

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeet mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >