स्कूलों में नामांकन, उपस्थिति और सुविधाओं पर हुई चर्चा

करौं : स्कूल सुधार का ब्लूप्रिंट: बैठक में शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की पहल

करौं. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित संसाधन केंद्र में बुधवार को प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप कुमार मोदी ने संकुल साधन सेवी व परियोजना कर्मियों के साथ विद्यालय के विभिन्न समस्याओं के समाधान करने को लेकर बैठक की. बैठक में रुआर कार्यक्रम, नये नामांकन अभियान को सुचारू ढंग से पूरा करने, किताब व पोशाक वितरण, विद्यालयों में स्टूडेंट प्रोफाइल, छात्र प्रोग्रेशन, इ-विद्या वाहिनी में समय पर उपस्थिति दर्ज करने, स्टूडेंट प्रोफाइल, पेयजल, साफ-सफाई आदि विषयों पर बारी-बारी से चर्चा की. इस अवसर पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप कुमार मोदी ने कहा कि विभाग की ओर से चलाये जा रहे रुआर कार्यक्रम शत-प्रतिशत पूर्ण करें. विद्यालय से बाहर एक भी बच्चे और बिना नामांकित नहीं रहे इसका ख्याल विद्यालयों द्वारा रखा जाये. सरकारी निर्देश के अनुसार निर्धारित तिथि गुरुवार तक कार्यक्रम को पूरा करना है. उन्होंने कहा कि संकुल साधन से भी द्वारा नामांकन अभियान का रोजाना विद्यालय जाकर मॉनिटरिंग करें और इसकी सूचना बीआरसी को दें. उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक नियमित विद्यालय जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करें व समय से विद्यालय से प्रस्थान करें. उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में मध्याह्न भोजन बंद ना हो. विद्यालय में चावल व राशि का अगर अभाव होता है तो तुरंत सूचना दें. राशि एवं चावल का हर संभव व्यवस्था करने का प्रयास किया जायेगा. मौके पर एमआइएस को-ऑर्डिनेटर इरशाद आलम, संकुल साधन सेवी भी राकेश कुमार राय, जितेंद्र नाथ शर्मा, उदय कुमार राय, दयानंद सिंह, संदीप चक्रवर्ती, काजल शर्मा, राहुल कुमार दास, राजदीप झा, पंकज स्वर्णकार, बहामुनि टुडू, लोबोराम मरांडी, अजय कुमार, सोमनाथ सिंह आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : रुआर कार्यक्रम को लेकर नामांकन के लिए बैठक आयोजित रुआर कार्यक्रम को शत-प्रतिशत पूर्ण करें : बीपीओ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >