मारगोमुंडा. थाना क्षेत्र के लोधना गांव में गुरुवार की शाम को साइबर अपराध से संबंधित विवाद को लेकर दो समुदाय के बीच जमकर मारपीट की घटना के बाद पुलिस सतर्क है और गांव में कैंप कर रही है. बताया जाता है कि दोनों समुदाय के बीच हुए मारपीट की घटना में एक पक्ष से निशा देवी, कुंती देवी, राजू यादव, विनोद यादव, भीम यादव, आशीष यादव, सचिन यादव, शंकर यादव, मिथिलेश यादव घायल हो गये थे. जबकि दूसरे पक्ष से मकबूल हसन, अलीमुद्दीन मियां, रमजान मियां, फुरकान अंसारी, ऐनुल हसन, यूनुस मियां, आबिद, इमरान अंसारी घायल हुए थे. घटना के संबंध में बताया जाता है कि लोधना गांव की कुछ महिलाएं शाम के समय गांव स्थित एक एकांत की ओर शौच के लिए गयी थी. जहां पूर्व से कुछ युवा साइबर अपराध की घटना को अंजाम देने के लिए बैठे थे या फिर शराब पीने के लिये बैठे थे. यह देख महिलायें घर जाकर इसकी जानकारी परिजनों को दी. इसके बाद लोधना गांव के लोग जहां युवक बैठे थे. उक्त स्थल पर पहुंचकर युवकों से पूछताछ करने लगे. इसके बाद युवकों से विवाद हो गया व युवकों ने भी लोधना गांव से सटे नैयाडीह गांव के कुछ लोगों को बुला लिया, जिसके बाद देखते ही दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गये. घटना स्थल पर पूर्व से गिट्टी रखा हुआ था. दोनों पक्ष के लोग गिट्टी उठाकर एक दूसरे पर पथराव करने लगे. मारपीट की घटना दोनों पक्ष से दो महिला समेत 15 लोग जख्मी हो गये थे. इधर, घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद, अंचल पुलिस निरीक्षक देवेश कुमार भगत, मारगोमुंडा थाना प्रभारी तरुण बाखला, देवीपुर पुलिस सदल बल घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण करते हुए घायलों को चिह्नित करते हुए इलाज के लिए गांडेय भेजा. वहीं, पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है. हाइलार्ट्स : मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के लोधना गांव की घटना
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
