कुरुमटांड़ गांव में संदिग्ध अवस्था में वृद्ध किसान की मौत

सारठ थाना के कुरुमटांड़ गांव की घटना

सारठ बाजार. थाना क्षेत्र के कुरुमटांड़ गांव निवासी 61 वर्षीय डेना हेंब्रम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. दरअसल, शुक्रवार को डेना हेंब्रम के एक जोड़ी बैल अचानक गायब हो गए थे. इसके बाद वे अपनी पत्नी के साथ बैलों की तलाश में निकल पड़े. तेज धूप में दोनों पति-पत्नी शाम करीब पांच बजे तक बैलों की खोज करते रहे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. इसके बाद वे घर लौट आये. घर पहुंचकर पानी पीने के बाद डेना हेंब्रम फिर से बैलों की तलाश में निकलने लगे, लेकिन जैसे ही वे घर से बाहर निकले, अचानक गिर पड़े. परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए एक ग्रामीण चिकित्सक के पास पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया गया कि तेज दोपहर की धूप में लंबे समय तक खोजबीन करने के कारण डेना हेंब्रम की तबीयत बिगड़ गयी थी और संभवतः उन्हें लू लग गयी थी. घर के मुखिया की अचानक मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही विधायक प्रतिनिधि राहुल सिंह, झामुमो नेता इस्तियाक मिर्जा, ग्राम प्रधान सुशील सोरेन, मुखिया सुंदरमुनि हेंब्रम सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की. साथ ही सरकारी प्रावधानों के तहत हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया. हाइलार्ट्स: बैल खोने के सदमे में था किसान डेना हेंब्रम सारठ थाना के कुरुमटांड़ गांव की घटना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAMAKANT MISHRA

RAMAKANT MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >