खराब पड़े चापानल को अविलंब दुरुस्त करायें: बीडीओ

करौं में पेयजल समस्या के निदान को लेकर बीडीओ ने की बैठक

करौं. भीषण गर्मी को देखते हुए शनिवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ हरि उरांव व सीओ ऋषि राज की अध्यक्षता में पेयजल स्वच्छता विभाग, सीडीपीओ, शिक्षा आदि विभागों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में प्रखंड के 14 पंचायत के मुखिया उपस्थित रहे. इस अवसर पर बीडीओ उरांव ने कहा कि किसी भी पंचायत, गांव, आंगनबाड़ी, विद्यालय में अगर चापाकल खराब पड़ा है तो उसे तुरंत दुरुस्त करायें. उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी व लू में किसी को पेयजल की समस्या उत्पन्न ना हो इसका हर संभव ख्याल रखें. उन्होंने कहा कि चापाकल बनवाने में मुखिया जलसहिया के द्वारा पूर्ण सहयोग दिया जाये. बैठक में उपस्थित लोगों ने भी बारी-बारी से पेयजल समस्या को अपने स्तर से रखा. बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता हसन अख्तर, पंचायती राज पदाधिकारी वासुदेव यादव, मुखिया मिंटू शेख, जमील अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि दिलीप यादव, मुखिया रवि दास, करौं मुखिया प्रर्मिला देवी, कजाउल अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि प्रकाश रवानी, जितेंद्र प्रसाद यादव, शिक्षा विभाग से राजदीप झा समेत अन्य विभाग के कर्मी पदाधिकारी व मुखिया मौजूद थे. हाइलार्ट्स : करौं में पेयजल समस्या के निदान को लेकर बीडीओ ने की बैठक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >