पालोजोरी में उपस्वास्थ्य केंद्र बंद मिलने पर कार्रवाई तय : डॉ लियाकत

पालोजोरी: स्वास्थ्य विभाग की बैठक में कर्मियों को नियमित रूप से सब-सेंटर खोलने का मिला निर्देश

प्रतिनिधि, पालोजोरी ; प्रखंड के सीएचसी सभागार में सोमवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ लियाकत अंसारी की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. इस दाैरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के बेहतर संचालन और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने पर विस्तार से चर्चा की गयी. इस दौरान बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों पर कड़ी नाराजगी जतायी गयी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि बिना सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित रहना गंभीर अनुशासनहीनता है और ऐसे कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा जायेगा. उन्होंने सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और स्वास्थ्य उपकेंद्रों को नियमित रूप से खोलने का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि विभागीय स्तर पर लगातार कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग की जा रही है. इस दौरान यदि कोई उपकेंद्र बंद पाया जाता है तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा जायेगा. समीक्षा बैठक में जिन उपकेंद्रों की रिपोर्टिंग स्थिति कमजोर पायी गयी, उन्हें सख्त निर्देश देते हुए कार्य में सुधार करने को कहा गया. प्रभारी ने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. इसके अलावा सभी एएनएम और सीएचओ को नियमित रूप से एनसीडी स्क्रीनिंग करने और उसकी रिपोर्टिंग प्रतिदिन एप पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने बताया कि एप पर की जा रही रिपोर्टिंग की उच्च अधिकारी नियमित रूप से निगरानी कर रहे हैं. बैठक में नियमित टीकाकरण को सुदृढ़ करने और उपकेंद्रों में संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया गया. मौके पर प्रभारी के अलावे डॉ बरूण मंडल, डॉ स्मिता पुष्पांजली, डॉ अंजूर आलम, बीडीएम आशुतोष कुमार, एमपीडब्ल्यू रोहित कुमार, सीएचओ, एएनएम व अन्य कर्मी मौजूद थे. हाइलार्ट्स : प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने अनुपस्थित कर्मियों से किया शोकॉज स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डॉ लियाकत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UDAY KANT SINGH

UDAY KANT SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >