Deoghar News : सुरा भूरा जंगल में साइबर ठगी का अड्डा ध्वस्त, पांच आरोपी गिरफ्तार

साइबर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर पथरड्डा ओपी क्षेत्र के सुरा भूरा जंगल में छापेमारी कर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. कार्रवाई के दौरान पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया.

वरीय संवाददाता, देवघर : साइबर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर पथरड्डा ओपी क्षेत्र के सुरा भूरा जंगल में छापेमारी कर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. कार्रवाई के दौरान पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से सात मोबाइल फोन, 11 सिमकार्ड व तीन प्रतिबिंब सिम बरामद हुआ है. पुलिस के अनुसार, आरोपित फर्जी फोन-पे कस्टमर केयर अधिकारी बनकर, लॉटरी का झांसा देकर तथा लोन पास कराने के नाम पर लोगों से ऑनलाइन ठगी करते थे. मामले में साइबर थाना कांड संख्या 71/26 दर्ज कर सभी आरोपितों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस मीडिया सेल द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, एसपी प्रवीण पुष्कर को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ साइबर अपराधी पथरड्डा ओपी क्षेत्र के सुरा भूरा जंगल में जुटकर साइबर ठगी की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलने के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर साइबर थाना के इंस्पेक्टर नागेंद्र कुमार मंडल के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गयी. टीम में पथरड्डा ओपी के एएसआइ हाविल लुगुन समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. पुलिस ने जंगल क्षेत्र में घेराबंदी कर छापेमारी की, जहां पांच युवक मोबाइल के साथ संदिग्ध अवस्था में मिले. पूछताछ में सभी ने साइबर ठगी में संलिप्तता स्वीकार की. गिरफ्तार आरोपितों में पथरड्डा ओपी क्षेत्र के बारापंसारी निवासी मो अल्ताफ, तंगीडीह निवासी अनिल महरा, मंझलाडीह निवासी विकास कुमार दास, पथरौल थाना क्षेत्र के भेड़ो निवासी राहुल रवानी तथा भेड़ो के ही बलदेव महरा शामिल हैं. छापेमारी के दौरान मो अल्ताफ के पास से एक मोबाइल व एक सिमकार्ड, राहुल रवानी के पास से एक मोबाइल व दो सिमकार्ड, अनिल महरा के पास से दो मोबाइल व तीन सिमकार्ड, विकास कुमार दास के पास से एक मोबाइल व एक सिमकार्ड तथा बलदेव महरा के पास से दो मोबाइल, दो सिमकार्ड व एक प्रतिबिंब सिम बरामद किया गया. तकनीकी शाखा से प्रारंभिक जांच में बरामद कुछ मोबाइल नंबरों के विरुद्ध ऑनलाइन शिकायत दर्ज होने की पुष्टि हुई. इसके बाद सभी आरोपितों को विधिवत गिरफ्तार कर जब्त सामान के साथ साइबर थाना लाया गया. हाइलाइट्स पथरड्डा ओपी क्षेत्र के सुरा भूरा जंगल में साइबर थाना की छापेमारी फर्जी फोनपे कस्टमर केयर, लॉटरी व लोन के नाम पर करते थे ठगी आठ मोबाइल, नौ सिमकार्ड व एक प्रतिबिंब सिम बरामद साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज, सभी आरोपित भेजे गये जेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ASHISH KUNDAN

ASHISH KUNDAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >