स्कूलों में हर हाल में चले मध्याह्न भोजन योजना: बीइइओ

करौं : प्रखंड संसाधन केंद्र में शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम बैठक

करौं. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में हाइस्कूलों के प्रभारी, आईसी इंस्टेक्टर, संकुल साधन सेवी, परियोजना कर्मी के साथ बीइइओ अमिताभ झा ने बैठक की. बैठक में मध्याह्न भोजन योजना सुचारू रूप से संचालित, अपार आईडी, पुस्तक वितरण, शिक्षकों के विद्यालय आने-जाने, ई-विद्या वाहिनी पोर्टल पर शिक्षक उपस्थित व छात्र उपस्थित दर्ज करने आदि बिंदुओं पर बारी-बारी से चर्चा की गयी. इस अवसर पर बीइइओ ने कहा कि विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना किसी भी सूरत में बंद नहीं होना चाहिए. कहा कि जो विद्यालय पुस्तक का उठाव नहीं किये है समय उठाव कर छात्र-छात्राओं के बीच वितरित करें. अपार आईडी सभी विद्यालय के द्वारा बनवाने का काम करें. बैठक में बच्चों का स्वास्थ्य जांच, निपुण भारत आदि अन्य विषयों को लेकर चर्चा हुई. कहा कि परियोजना द्वारा दिये गये काम को समय पर पूरा कर रिपोर्ट जमा करें. मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप कुमार मोदी, संकुल साधन सेवी राकेश कुमार राय, आनंद प्रकाश सिंह, सुदीप चक्रवर्ती, जितेंद्र नाथ शर्मा, दयानंद प्रसाद सिंह, उदय कुमार राय, राहुल कुमार दास, मो. सत्तार, इरशाद आलम, पंकज स्वर्णकार, राहुल कुमार दास, मोती रवानी आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : अपार आईडी निर्माण में तेजी लाने का निर्देश बीइइओ ने परियोजना कर्मियों के साथ की बैठक स्कूलों की व्यवस्था सुधारने को लेकर अधिकारियों की बैठक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >