चितरा. कोलियरी प्रक्षेत्र में शुक्रवार दोपहर से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के कारण जहां कोयला उत्पादन प्रभावित हो गया. वहीं जगह-जगह जल जमाव से लोगों के समक्ष समस्या उत्पन्न हो गयी. दरअसल, बारिश से चितरा कोलियरी में पूर्व की अपेक्षा कोयला उत्पादन कम हुआ. साथ ही बारिश होने से कोलियरी की सड़कें कीचड़मय हो गयी, जिससे बड़े वाहनों के परिचालन में ऑपरेटरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. वहीं, कोलियरी में किसी प्रकार दुर्घटना नहीं हो इसके लिए कोलियरी प्रबंधन की ओर से भी सुरक्षित रहते हुए कोयला उत्पादन के लिए निर्देशित किया गया है. कोल डंप में कार्यरत कैजुअल मजदूरों को भी बीच बीच में रहे बारिश से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दूसरी ओर बारिश से नयी कॉलोनी की मुख्य सड़क स्थित गड्ढों में जल जमाव हो गया, जिससे कॉलोनीवासियों व राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इस संबंध में कॉलोनी के बाशिंदों ने कोलियरी से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
